Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

10 साल की सिंधुरी ने एक हाथ से सिल डाले मास्क

Published - Thu 02, Jul 2020

कोरोना काल में 10 साल की ‌सिंधुरी ने अपने एक हाथ से ही हजारों मास्क की सिलाई की है। एक हाथ से इ‌सलिए, क्योंकि सिंधुरी एक हाथ से दिव्यांग है।

sindhuri

बहादुरी दिखाने और देश सेवा के जज्बे की साकार करने की कोई उम्र नहीं होती...कोरोना काल में 10 साल की ‌सिंधुरी ने अपने एक हाथ से ही ऐसा काम कर दिखाया है कि हर तरफ उसकी ही चर्चा है...
कहने को वो 10 साल की है और छठी कक्षा में पढ़ती है, लेकिन उसने एक ऐसा काम किया है कि उसकी तारीफ करना ही उसे सलाम करने का भी मन करेगा। कर्नाटक राज्य के उडुपी की रहने वाली सिंधुरी कोविड-19 महामारी के बीच उन सबके लिए एक प्रेरणा बनकर उभरी है, जो इस महामारी में कुछ करने का जज्बा रखते हैं। सिंधुरी का बड़ा कारनामा यह है कि उसने अपने एक हाथ से हजारों मास्क की सिलाई की है। एक हाथ से इ‌सलिए, क्योंकि सिंधुरी एक हाथ से दिव्यांग है।
जन्म से ही एक हाथ है....
सिंधूरी के परिवार वाले बताते हैं कि जन्म से ही उसके बाएं हाथ की कोहनी के नीचे का हिस्सा नहीं था, पर सिंधूरी ने कभी हार नहीं मानी और ना ही अपनी इस दिव्यांगता को उसने कभी अपनी कमजोरी ही बनने दिया। अपने मजबूत इरादे से अपनी इस कमी से ऊपर उठकर उसने जरुरतमंदों के लिए खुद मास्क सिले और फिर उन तक पहुंचा भी रही हैं। इस बच्ची ने राज्य में दसवीं की परीक्षा दे रहे स्टूडेंट्स को भी अपने बनाएं मास्क बाटें हैं। सोशल मीडिया पर सिंधूरी की वायरल फोटो को लोग काफी पसंद और उसके जज्बे को सलाम कर रहे हैं।
एक लाख मास्क सिलने का लक्ष्य
सिंधुरी ने लगातार मास्क सिलते हुए अपना एक लक्ष्य बनाया है कि वो एक लाख मास्क सिलेगी। दरअसल, एसएसएलसी छात्रों को एक लाख मास्क वितरित करने के लिए स्काउट और गाइड विंग का लक्ष्य है, जिसे सिंधुरी पूरा करना चाहती है। कहती है, मैंने 15 मास्क बनाए। शुरू में, मैं एक ही हाथ से सिलाई कर पा रही थी। मेरी मां ने मास्क सिलने में मेरी मदद की। अब सभी मेरी सराहना कर रहे हैं।