Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

शाहीन बाग का चर्चित चेहरा रहीं बिलकिस को टाइम पत्रिका ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में किया शामिल 

Published - Wed 23, Sep 2020

बिलकिस बनो शाहीन बाग में सीएए के विरोध में हुए प्रोटेस्ट का चर्चित चेहरा थीं। जैसे ही 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में दादी के नाम की खबर आई, दादी सोशल मीडिया पर छा गई।

Bilkis

प्रतिष्ठित टाइम पत्रिका ने 2020 में दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की है। इस सूची में शाहीन बाग प्रोटेस्ट का मेन चेहरा रही 82 साल की दादी बिलकिस  को भी शामिल किया है। उनके आलवा इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अभिनेता आयुष्मान खुराना, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और प्रोफेसर रवींद्र गुप्ता भी शामिल हैं।
शाहीन बाग में सीएए के विरोध में कई महीनों तक विरोध प्रदर्शन चला था। इस प्रदर्शन में बहुत सी महिलाएं शामिल हुई थी। बिलकिस बनो इस प्रोटेस्ट का चर्चित चेहरा थीं। जैसे ही 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में दादी के नाम की खबर आई, दादी सोशल मीडिया पर छा गई। कोरोना की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने शाहीन बाग को खाली करवा दिया था।