Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

देखने में लगती हैं कमसिन, उम्र है 71 साल, चार हजार करोड़ से ज्यादा की हैं मालकिन

Published - Thu 02, Jul 2020

अपनी स्किन को रिंकल फ्री बनाए रखने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते लेकिन विश्व में एक ऐसी महिला भी हैं जो ज्यादा कुछ किए बगैर अपनी उम्र को मात देती दिखती हैं। फेमस फैशन डिजाइनर वेरा वांग ने हाल ही में अपनी उम्र के 71 साल पूरे कर लिए हैं, लेकिन उन्हें देख ऐसा लगता है कि वह अभी वह काफी कम उम्र की हैं। उनकी कुल दौलत चार हजार करोड़ है और वह अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखती हैं।

vera wang

नई दिल्ली। वेरा वांग दुनिया के सबसे मशहूर फैशन डिजानर्स में से एक हैं। उन्हें खासतौर पर उनके ब्राइडल वेअर कलेक्शन के लिए जाना जाता है। वेरा ने दुनिया की कई बड़ी और नामी लेडीज के लिए वेडिंग गाउन्स डिजाइन किए हैं। अपने शानदार काम के साथ ही उन्हें उनकी ऐजलेस ब्यूटी के लिए भी जाना जाता है। इस डिजाइनर ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था, जिसके बाद उनकी उम्र 71 साल हो गई है। हालांकि, उनकी तस्वीरें देखने पर ऐसा लगेगा, जैसे वही अपनी उम्र से काफी छोटी हैं। वेरा की इस उम्र को धोखा देने वाली ब्यूटी को देख हर कोई अचंभित हो जाता है। अधिकतर लोग उन्हें देखकर यहीं कहते हैं कि इस फेमस डिजाइनर की उम्र के बारे में तो पता ही नहीं चलता है। वैसे खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए वह काफी मेहनत भी करती हैं।

करतीं हैं वर्कआउट
उनके अनुसार वह रोज वर्कआउट जरूर करती हैं। उनके इस शेड्यूल में ट्रेडमिल पर वॉकिंग, लाइट वेट लिफ्टिंग और साइकलिंग शामिल रहती है। यह उनकी मसल्स को टोन रखने के साथ ही उनके एनर्जी लेवल को बनाए रखने में मदद मिलती है।

डायट चार्ट के अनुसार भोजन
वह खाना कभी मिस नहीं करती हैं। अपनी मील्स में वह ब्राउन राइस, सशिमी, ब्रॉकली, चिकन, सलाद और फिश शामिल करती हैं हालांकि, कभी-कभी वह चिप्स का स्वाद लेना भी पसंद करती हैं, क्योंकि उन्हें ये बहुत पसंद हैं। इसके अलावा 
हाइड्रेशन का भी पूरा ध्यान रखती हैं। उन्होंने बताया था कि वह पानी के अलावा कुछ भी नहीं पीती हैं। पहले उन्हें कोक पीने की आदत थी, लेकिन उन्होंने उसे काफी स्ट्रगल के बाद आखिरकार छोड़ ही दिया।

4 हजार करोड़ से ज्यादा की दौलत
अमेरिकन फैशन डिजाइनर वेरा वांग फैशन की दुनिया का बड़ा नाम हैं। उनकी क्लाइंट की लिस्ट में इवांका ट्रंप, मिशेल ओबामा और न जाने कितनी हॉलिवुड ऐक्ट्रेसेस और सिंगर्स आदि मौजूद हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वेरा की कुल संपत्ति 650 मिलियन   डॉलर्स है, जो भारतीय रुपये में करीब 4 हजार 900 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।