Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

द्वाराहाट में महिलाओं को किया अधिकारों के प्रति जागरूक

Published - Tue 27, Aug 2019

नशा उन्मूलन, घरेलू हिंसा, बाल विवाह के खिलाफ महिलाओं में चेतना जगानी होगी

aparajita sanwad

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत यहां विजयपुर ग्राम पंचायत में महिलाओं को समाज में व्याप्त बुराइयों के प्रति जागरूक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पैरालीगल वालियंटर बीना चौधरी ने महिलाओं को कानूनी अधिकारों और महिला सशक्तीकरण से संबंधित  जानकारियां दीं। बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए उनकी हर गतिविधियों पर नजर रखने का आह्वान किया गया। घरेलू हिंसा के खिलाफ भी महिलाओं को जागरूक किया गया।
पैरालीगल वालियंटर बीना चौधरी और लता कबडवाल ने कहा कि महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा। अन्य संस्थाओं को भी इस तरह के कार्यक्रम चलाने की जरूरत है। निवर्तमान प्रधान हेमा रौतेला ने कहा कि समाज में नशा उन्मूलन, घरेलू हिंसा, बाल विवाह के खिलाफ महिलाओं में चेतना जगानी है। पॉक्सो अधिनियम, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को भी अमर उजाला के इस अभियान से बल मिलेगा। कहा कि बेटियां भी वर्तमान में बेटों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। बेटियों को हर हाल में स्कूल भेजना चाहिए।  कहा कि आम नागरिकों का कर्तव्य है कि वह भी गांव-गांव जाकर कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जगाएं और समाज में समरसता का भाव लाएं। इस अवसर पर निवर्तमान बीडीसी सदस्य ममता भट्ट, तुलसी देवी, गीता देवी, खष्टी देवी, माया रौतेला, वीना देवी, नंदी देवी, मोहनी देवी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।