Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

गोरखपुर : समाज को करें जागरूक

Published - Wed 09, Jan 2019

महिला सशक्तीकरण पर चर्चा

aparajita mahila paricharcha gorakhpur

गोरखपुर। बेटियां पढ़ रहीं हैँ, कामयाब हो रही हैं, लेकिन यह उन्हीं की मेहनत का नतीजा है। समाज में आज भी बेटियों और महिलाओं को सभी अधिकार प्राप्त नहीं हैं। उन्हें अधिकार दिलाने के लिए समाज को जागरूक करना होगा। अपराजिता अभियान के तहत 6 जनवरी को महिला सशक्तीकरण विषय पर अमर उजाला कार्यालय में आयोजित परिचर्चा में महिलाओं ने यह बात रखी। इस परिचर्चा में कुछ अलग करके मुकाम हासिल करने वाली 11 महिलाओं ने हिस्सा लिया तथा विचारों को साझा किया। इस दौरान बालिका शिक्षा को बढ़ाया देने पर जोर दिया गया। अंत में सभी ने शपथ पत्र भरे। (6-1-19)