Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

मथुरा: कबड्डी में जीती दीपा की टीम

Published - Sat 09, Feb 2019

महिला सशक्तीकरण की शपथ

lord krishna public school govardhan mathura

गोवर्धन (मथुरा)। बेटियां अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। खेलों में भी महिलाएं पूरे विश्व में नाम रोशन कर रही हैं। अमर उजाला अपराजिता के तहत अड़ीग के लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में छात्राओं से यह बात कही गई। प्रतियोगिता में दीपा बघेल की टीम एक पॉइंट से जीत हासिल करने में कामयाब रही। दीपा बघेल की टीम ने दस अंक जबकि तृप्ति शर्मा की टीम नौ अंक अर्जित कर सकी। विजयी टीम की कप्तान को शिक्षिका संजू शर्मा ने अमर उजाला की शील्ड देकर सम्मानित किया। कहा कि महिलाएं अब मुसीबतों से डरें नहीं बल्कि उनका डटकर सामना करें। इस मौके पर शिक्षिकाओं व बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण व नारी गरिमा की शपथ दिलाई गई। प्रबंधक महेन्द्र यादव ने अमर उजाला के अपराजिता अभियान की प्रशंसा की। (7-2-19)