Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

SHE BOX

Published - Wed 27, Mar 2019

SHE BOX से दफ्तर में छेड़छाड़ और उत्पीड़न की शिकायत अब आसान

she box

 

भारत सरकार ने महिलाओं के लिए लैंगिक उत्पीड़न से मुक्त सुरक्षित और संरक्षित कार्य-स्थल बनाए जाने के मकसद से 'महिलाओं का कार्य-स्थलों पर लैंगिक
 उत्पीड़न से संरक्षण (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम (लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम), 2013 बनाया है । 

यह एक्ट प्राइवेट और सरकारी दोनों प्रकार के क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं पर लागू है। इसमें महिलाओं की शिकायतों के निस्तारण के प्रयास किए जाते हैं।  
शी-बॉक्स के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाना बहुत ही आसान है। इसके लिए महिला की वैध ई-मेल आईडी होना जरूरी है। 

कैसे करें शिकायत 


शिकायत दर्ज करने के लिए वेबसाइट पर 'अपनी शिकायत दर्ज करें' बॉक्स पर जाना होता है। इसके बाद महिला के कार्यालय के बारे में जानकारी देनी होती है, जहां उसका उत्पीड़न हुआ हो

या हो रहा हो। सभी जरूरी जानकारी भरने के बाद शिकायत दर्ज करने के लिए कृपया प्रस्तुत करें टैब पर क्लिक करना होता है। शिकायत दर्ज हो जाने के बाद ई-मेल आईडी पर उस शिकायत से जुड़ा विवरण और लिंक दिया जाता है। महिला उस लिंक के जरिए अपनी ​शिकायत पर होने वाली कार्रवाई की स्थिति जान सकती है।

Ministry of Women and Child Development, की She Box साइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।