Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

अपराजिता अमर उजाला

Published - Thu 09, May 2019

नारी गरिमा का साझा संकल्प

Aparajita amar ujal

‘अमर उजाला’ देश के सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले वाले समाचार पत्रों में तीसरे नंबर पर है। 6 राज्यों व दो केंद्रशासित प्रदेश में हमारे 21 संस्करण, उत्तर भारत के हम करीब 180 जिलों को कवर करते हैं। ताजा सर्वे के हिसाब से हमारे कोई 4.47 करोड़ पाठक हैं। साथ ही, डिजिटल प्लेटफार्म पर भी हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हमारी वेबसाइट पर हर महीने करीब साढ़े चार करोड़ से अधिक विजिटर्स आते हैं।
उत्तर भारत की सामाजिक-आर्थिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि में बेटियों, महिलाओं और उनसे जुड़े सरोकारों के एक बड़े अभियान की जरूरत है। अमर उजाला, समाचार प्रकाशन के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझता है। अपराजिता इसी दिशा में एक छोटा-सा कदम है।