Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

हमारे बारे में जानिए

क्योंकि हममें है लगन, जुनून और कुछ कर गुजरने का जज्बा

  • 'अमर उजाला' देश के सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले वाले समाचार पत्रों में तीसरे नंबर पर है। सात राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश में हमारे 20 संस्करण 179 जिलों को कवर करते हैं।
  • साथ ही, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हमारी वेबसाइट amarujala.com पर हर महीने 80 लाख से अधिक विजिटर्स आते हैं।
  • अपराजिता- महिला सशक्तीकरण, उनके अधिकारों के प्रति उन्हें जागरूक करने, घरेलू हिंसा और यौन उत्पीड़न के खिलाफ एक साझा आवाज/अभियान की पहल है। इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश से करने का एक प्रमुख कारण है कि हम उत्तर प्रदेश की आवाज हैं। अपनी इस मुहिम में हम उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश से भी इसे जोड़ रहे हैं।
  • हिंदी बेल्ट के एक बड़े और महत्वपूर्ण राज्यों में से एक उत्तर प्रदेश की सामाजिक-आर्थिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और महिला हिंसा के खिलाफ एक बड़े अभियान की जरूरत की ओर इशारा करती है।
  • समाचार प्रकाशन के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को हम बखूबी समझते हैं।
  • अमर उजाला फाउंडेशन के जरिए इन संकल्पों को सामुदायिक भागीदारी से मूर्त रूप देना चाहते हैं।