Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

महिला ई हाट

Published - Wed 27, Mar 2019

ऐसी महिलाएं जो घर से ही छोटा-मोटा व्यापार कर रही हैं, उनके उत्पादों को ऑनलाइन बाजार मुहैया करवाया गया है महिला हाट के जरिए।

E HATT

इस हाट से महिलाओं को जोड़कर उनके उत्पादों को ऑनलाइन रखा जाता है, ताकि महिला सीधे खरीदार को अपना उत्पाद बेच सके। यह हाट महिलाओं को आर्थिक रूप से  सशक्त बनाने और उनके हुनर को देश ही नहीं विदेशों तक पहचान दिलाने में काफी महत्वपूर्ण है। ऑनलाइन विपणन मंच की ओर से शुरू की गई यह वेब साइट महिला उद्यमियों की सृजनात्‍मकता को सहायता देकर उन्हें सशक्‍त बनाने का तो काम कर ही रही है, साथ ही अर्थव्‍यवस्‍था में उनकी वित्‍तीय भागीदारी को भी सुदृढ़ कर रही है।

 इस तरह जुड़ सकती हैं महिलाएं

महिला उद्यमियों को इससे जुड़ने के लिए वेबसाइट पर हमसे ​जुड़े बॉक्स पर जाना होगा। वहां एक फॉर्म भरना होगा, जिसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित किस प्रकार का उत्पाद तैयार किया जात है, उसकी जानकारी देनी होगी। इस तरह से महिला उद्यमी महिला हाट से जुड़कर अपने उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक बेच सकती हैं।

साइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें