Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बेटी पढ़ेगी तो ही समाज की तरक्की: अजित सिंह

Published - Tue 04, Dec 2018

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ढिकौली गांव में ‘अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स’ का पोस्टर लांच किया

ajit singh ralod

बागपत। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कहा कि बेटियों को शिक्षित करना जरूरी है। शिक्षा से ही समाज की तरक्की होती है। अमर उजाला का अभियान सराहनीय है। लोगों को अभियान के साथ जुड़ना चाहिए।  अजित सिंह ने ढिकौली गांव में अमर उजाला के अभियान ‘अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स’ का पोस्टर लांच किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं ने खुद को साबित कर दिखाया है। यह अभियान समाज में नई चेतना पैदा करेगा और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने  का काम करेगा।