Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

मील का पत्थर बनेगा अभियान : अनुप्रिया पटेल

Published - Tue 04, Dec 2018

‘अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स’ का पोस्टर जारी किया।

anupriya patel

मिर्जापुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भरूहना स्थित अपने कैंप कार्यालय में अमर उजाला की मुहिम  ‘अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स’ का पोस्टर जारी किया। उन्होंने अमर उजाला की ओर से महिला सशक्तीकरण की दिशा किए जा रहे कार्यों की  प्रशंसा की। कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही है। उज्ज्वला योजना, जननी सुरक्षा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की ओर एक मजबूत कदम है। देश और प्रदेश में महिला  सशक्तीकरण के लिए कार्य किया जा रहा है। अमर उजाला का यह प्रयास मील का पत्थर साबित होगा।