Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

महिलाओं को मिले बराबर का हक

Published - Tue 04, Dec 2018

अमर उजाला के अभियान ‘अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स’ से जुड़े गोल्फर अर्जुन भाटी

arjun bhati

ग्रेटर नोएडा। दिसंबर 2016 में मलेशिया में गोल्फ की विश्व जूनियर चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले अर्जुन भाटी भी अमर उजाला के अभियान ‘अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स’ से जुड़ गए। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रींस में ‘अपराजिता’ का पोस्टर जारी किया। अर्जुन ने कहा कि महिलाओं को सामाजिक व आर्थिक रूप से बराबर का हक मिलना चाहिए, तभी उनकी स्थिति में बदलाव होगा। वे शक्तिशाली बनेंगी। देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध पर तब लगाम लगेगी, जब पुरुष जागरूक हो जाएंगे। ‘अपराजिता’ अभियान से समाज में जागरूकता आएगी।  उनमें सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। लोगों का नजरिया बदलेगा।