Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

महिला सशक्तीकरण को मिलेगा बल : जयराम

Published - Tue 04, Dec 2018

राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री ने अपराजिता का पोस्टर किया लांच

cm himachal jairam thakur

शिमला। महिलाओं के सशक्तीकरण और उत्थान के उद्देश्य से शुरू किए गए अमर उजाला के ‘अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पोस्टर जारी किया। राज्य सचिवालय में पोस्टर रिलीज करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है। अमर उजाला संस्थान के आगे आने से महिला सशक्तीकरण में हो रहे प्रयासों को और बल मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं जिस  भी क्षेत्र में खुद को स्थापित करने के प्रयास कर रही हैं, उन्हें अमर उजाला अपराजिता के माध्यम से विशेषज्ञों का सहयोग प्रदान करने का पावन कार्य करने जा रहा है। यह अभियान तारीफ के योग्य है। सीएम ने उम्मीद जताई कि महिला उत्थान और महिला सशक्तीकरण के लिए उठाए गए इस महत्वपूर्ण कदम के अच्छे परिणाम सामने आएंगे। महिलाओं का क्षमता विकास होगा। पोस्टर लांचिंग के अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एवं  अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रोहित सावल, सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन उपस्थित रहे।