Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

महिलाओं को सशक्त बनाएगा अपराजिता : त्रिवेंद्र

Published - Tue 04, Dec 2018

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ का पोस्टर और लोगो जारी किया

cm uttrakhand trivendram

नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अमर उजाला की अनूठी पहल ‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ का पोस्टर और लोगो जारी किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण, उनकी सुरक्षा और गरिमा की रक्षा में ‘अपराजिता’ अहम भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं से जुड़े मुद्दे समाज की चिंता के विषय होने चाहिए। भाजपा सरकार ने भी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, महिला  सशक्तीकरण को ध्यान में रखकर प्रारंभ किया है। देश में आठ करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला रसोई गैस कनेक्शन दिए। स्वच्छ भारत अभियान के तहत घर-घर शौचालय भी नारी गरिमा का प्रतीक है।