Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

महिलाओं की पहचान बनेगा अभियान: चाहर

Published - Tue 04, Dec 2018

क्रिकेटर ने अभियान को बताया अनूठी पहल

deepak chahar

आगरा। वन डे और टी-20 भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे मध्यम गति के गेंदबाज दीपक चाहर ने सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज में अमर उजाला के  अपराजिता अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला का यह प्रयास महिला सशक्तीकरण की दिशा में मजबूत कदम साबित होगा।इसे महिला उत्पीड़न के खिलाफ एक साझा आवाज उठाने की दिशा में देश में महिलाओं के सम्मान के लिए एक मजबूत शुरुआत कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अमर उजाला का अपराजिता अभियान का ‘नो साइलेंस-नो वॉयलेंस’ देश की युवतियों में एक नया जोश भरने का काम करेगा।  दीपक ने कहा कि महिलाओं के अधिकार और सम्मान के लिए शुरू किया गया यह अभियान एक अनूठी पहल है। इससे समाज में उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं को भी प्रोत्साहन मिलेगा।