Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

महिलाओं के हौसले होंगे बुलंद : ओपी सिंह

Published - Tue 04, Dec 2018

डीजीपी ने 'अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स' का पोस्टर लांच किया

DGP Op Singh

मुजफ्फरनगर। डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि उत्पीड़न और हिंसा के खिलाफ महिलाएं अपनी आवाज बुलंद करें। झिझक और चुप्पी की वजह से महिला अपराध के मामले बढ़ते हैं। मुजफ्फरनगर में बुधवार को क्राइम ब्रांच के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करने आए डीजीपी ओपी सिंह ने अमर उजाला की अनूठी पहल 'अपराजिता:
 100 मिलियन स्माइल्स' का पोस्टर लांच किया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला का यह अभियान महिलाओं के हौसले बुलंद करेगा। जहां तक प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा का प्रश्न है, हमने कई कदम उठाएं हैं, जिससे महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस करें। महिलाओं की सुरक्षा एवं मदद के लिए संचालित 'पावर वूमेन 1090' से अपराध में कमी आई है। समाज में महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को व्यापक जन जागरूकता की आवश्यकता है।  उन्होंने कहा कि घर, स्कूल, कॉलेज, ऑफिस हो या सार्वजनिक स्थान, महिलाएं निर्भीक होकर कार्य करें और आगे बढ़ें। महिला हिंसा के विरुद्ध अपराजिता  अभियान की साझा आवाज से नारी सशक्त बनेगी। बेटियां परिवार और राष्ट्र की शान हैं।