Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

महिलाओं को मिले बराबर हक : देहलवी

Published - Tue 04, Dec 2018

शायर पद्मश्री गुलजार देहलवी ने ‘अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स’ का पोस्टर लांच किया।

gulzar dehalvi

नोएडा। 94 वर्षीय शायर पद्मश्री गुलजार देहलवी ने ‘अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स’ का पोस्टर लांच किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपराजिता अभियान के माध्यम से महिलाओं को काफी मदद मिलेगी। इतिहास के पन्नों  को पलटेंगे तो पता चलेगा कि जिन देशों ने स्त्रियों का साथ दिया है, उन देशों ने तरक्की की है। अगर महिलाएं न हों तो देश भी न रहें। महिलाओं के बिना  नस्ल ही आगे नहीं बढ़ पाएगी। आज तक कोई भी पार्टी बिना महिलाओं की मदद के आगे नहीं बढ़ पाई है। इसलिए हम सब को महिलाओं को साथ लेकर चलना चाहिए। तभी एक खुशहाल समाज होगा। घर में भी उनको बराबर का हक देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी से पहले सिर्फ 30 प्रतिशत महिलाएं ही अपनी आवाज उठा पाती थी, लेकिन वो भी पूरी तरह से नहीं। इंदिरा गांधी जैसी महिलाएं हमारे लिए उदाहरण हैं। लेकिन अब महिलाएं अपने हक को लेकर जागरूक हुई हैं। यह अच्छी बात है।