Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बेटियों का सम्मान बेहद जरूरी : डॉ.महेश शर्मा

Published - Tue 04, Dec 2018

सांसद व केंद्रीय संस्कृति (स्वतंत्र प्रभार) तथा पर्यावरण वन राज्य मंत्री ने ‘अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स’ अभियान का पोस्टर लांच किया

dr mahesh sharma

नोएडा। गौतमबुद्धनगर के सांसद व केंद्रीय संस्कृति (स्वतंत्र प्रभार) तथा पर्यावरण वन राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कैंप कार्यालय में ‘अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स’अभियान के  पोस्टर को लांच किया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला की एक और अनूठी पहल काबिले तारीफ है। अमर उजाला खबरों के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रहा है। महिला शक्ति की देवी केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम सबका कर्तव्य है कि महिलाओं का सम्मान करें। महिलाओं में देवी की शक्ति है। इनका जहां पर अपमान होगा, वहां पर बरकत नहीं हो सकती है। इनकी जहां भी पूजा होगी, वहां पर देवताओं का वास होगा। समाज में बड़ी जिम्मेदारी डॉ. महेश ने कहा कि समाज में महिलाओं की बड़ी जिम्मेदारी है। वे बेटी बनकर घर में खुशियां लाती हैं। बहन बनकर समाज में जिम्मेदारी निभाती हैं। पत्नी व मां जैसी कई जिम्मेदारी निभाते हुए समाज और देश के उत्थान में अपना पूरा जीवन समर्पित कर देती हैं। डॉ. शर्मा ने कहा कि हमारे देश का इतिहास वीरांगनाओं से भरा हुआ है। रानी लक्ष्मीबाई तो कहीं अंतरिक्ष में जाने वाली कल्पना चावला, इस तरह की कई मिसालें रहीं हैं, जिन्होंने समाज को संदेश दिया कि वह किसी से कम नहीं हैं। देश की आन के लिए जरूरत पड़ेगी तो हाथ में तलवार भी उठा लेंगी।