Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

निर्भीक बने भारतीय नारी: डॉ. संजीव बालियान

Published - Tue 04, Dec 2018

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद ने 'अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स' का पोस्टर जारी किया

Mp dr sanjeev baliyaan


मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ. संजीव बालियान ने अमर उजाला के अभियान  'अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स' का पोस्टर जारी कर जनपद में इस अभियान का शुभारंभ किया। सांसद डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि नारी सम्मान से ही समाज का अस्तित्व बचेगा। सुरक्षित समाज हर बेटी और महिला का हक है। महिला सशक्तीकरण  के लिए अमर उजाला की पहल से सकारात्मक माहौल बनेगा। दक्षिणी सिविल लाइन स्थित  आवास पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री ने अमर उजाला के प्रेरक  अभियान अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स का आगाज किया। उन्होंने कहा कि महिला हिंसा के खिलाफ अमर उजाला की साझा आवाज नारी शक्ति को हौसला देगी। शोषण, उत्पीड़न, अन्याय की नकारात्मक सोच पर अंकुश लगेगा। महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी। अपराजिता एक साझा मंच बनेगा, जिससे आधी आबादी मुखरता से अपनी बात रखेगी। मातृशक्ति का त्याग, सेवा, बलिदान भारत की अमूल्य संस्कृति है। राष्ट्र की  नारी निर्भीक, शिक्षित, स्वावलंबी, संस्कारित होगी, तभी विश्व में भारत गौरवान्वित होगा।