Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

अभियान से आएगी मुस्कान : नवाज देवबंद

Published - Tue 04, Dec 2018

प्रख्यात शायर ने ‘अपराजिता :100 मिलियन स्माइल्स’ का पोस्टर लांच किया

nawaz devband

सहारनपुर। ‘एक आंखों के पास है, एक आंखों से दूर/ बेटा हीरा होता है और बेटी कोहिनूर।’ प्रख्यात शायर नवाज देवबंदी ने इस शेर के साथ देवबंद में अमर उजाला के अभियान ‘अपराजिता :100 मिलियन स्माइल्स’ का पोस्टर लांच किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान सराहनीय और अनुकरणीय है। ऐसे अभियान की बदौलत ऐसी महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाई जा सकती है, जो अपने अंदर बेहिसाब खूबियां समेटे हुए हैं, लेकिन उचित प्लेटफार्म न मिलने की वजह से उनकी प्रतिभा छिपी हुई है। महिलाओं के प्रति आदर को प्रदर्शित करते हुए उन्होंने अपना मशहूर शेर पढ़ा, ‘उसकी एड़ी पर्वत चोटी लगती है, मां के पांव से जन्नत छोटी लगती है।’ उन्होंने बेटियों को साहस और सम्मान के रास्ते पर प्रेरित करते हुए कुछ यूं कहा, ‘जो सफर इख्तियार करते हैं, वो ही दरिया को पार करते हैं/ चलके तो देखिए मुसाफिर का, रास्ते इंतजार करते हैं।’बोले, समाज में ऐसी बहुत महिलाएं हैं, जिन्होंने अलग अलग क्षेत्र में अपना,  परिवार का, समाज का और देश का नाम रोशन किया है। आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। जिंदगी जीतने के लिए होती है, हारने के लिए नहीं। बहुत से लोग मंजिल पाने से पहले ही रुक जाते हैं, लेकिन मंजिल उन्हीं को मिलती है, जो मकसद पर नजर रखकर मेहनत करते रहते हैं।