Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

'अपराजिता'महिलाओं का साथी : प्रसून जोशी

Published - Tue 04, Dec 2018

सेंसर बोर्ड अध्यक्ष ने अमर उजाला के अपराजिता अभियान का पोस्टर जारी किया

prasoon joshi

नैनीताल। सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पद्मश्री प्रसून जोशी ने अमर उजाला के अपराजिता अभियान का पोस्टर जारी करते हुए इसे सकारात्मक और महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि देश में विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं और अपनी क्षमताओं से अचंभित कर रही हैं, लेकिन अभी भी अधिसंख्य आबादी ऐसी है जिसे अपनी क्षमता साबित करने को उचित सहयोग और मंच चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराजिता अभियान इस कमी को पूरा करने में सहायक होगा और महिलाओं का सच्चा साथी बनेगा।प्रसून जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही प्रकृति चुनौतियां भी बहुत हैं, जिनसे सर्वाधिक महिलाओं को ही जूझना पड़ता है। यहां ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार और जीवन यापन की धुरी महिलाएं ही हैं, ऐसे में उन्हें किसी ऐसे सहयोगी की जरूरत है जो उनकी समस्याओं के निदान के साथ  विभिन्न विषयों पर सलाह और जानकारी दे सके। अपराजिता इसके लिए सही मंच और विकल्प है।