Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

अभियान बनेगा बेटियों की ताकत : पूनम यादव

Published - Mon 03, Dec 2018

महिला क्रिकेटर ने अभियान का पोस्टर जारी किया

poonam yadav

आगरा। अमर उजाला का अपराजिता अभियान महिला सशक्तीकरण की दिशा में उठाया गया एक ठोस कदम है। यह अभियान महिलाओं की ताकत बनेगा। महिला हिंसा के विरुद्ध एक साझा आवाज उठाने की यह पहल निश्चित ही महिलाओं में नया जोश भरने का काम करेगी। यह बात भारतीय महिला क्रिकेट  टीम की राइट आर्म लेग स्पिनर पूनम यादव ने अपराजिता अभियान के पोस्टर विमोचन के दौरान कही।  उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए इतने व्यापक स्तर पर सोचना और उसे जमीनी हकीकत पर उतारना निश्चित ही सराहनीय कार्य है। अमर उजाला का ‘नो साइलेंस-नो वॉयलेंस’ युवतियों में नए जोश का संचार करेगा। पूनम ने बताया कि जिस तरह से उन्हें अपना कॅरिअर बनाने के दौरान कई रुकावटों का सामना करना पड़ा, उस तरह की रुकावटों को अपराजिता अभियान दूर करने का काम करेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ने कहा कि यह सच में प्रशंसनीय कार्य है कि महिला हिंसा के विरुद्ध लोगों को अपराजिता अभियान के माध्यम से जोड़कर साझा मंच तैयार किया जा रहा है। महिलाओं को उनके हक के लिए कानूनी तौर पर प्रशिक्षित भी किया जाएगा।