Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

महिलाएं खुद हों जागरूक : प्रकाशो तोमर

Published - Tue 04, Dec 2018

शूटर दादी ने अपराजिता अभियान का पोस्टर लांच किया

prakasho tomar

बड़ौत (बागपत)। बयासी साल की उम्र में सटीक निशाने साधने वाली प्रकाशो तोमर का कहना है कि बेटियों को वजूद बचाना है तो पहली लड़ाई कन्या  भ्रूण हत्या जैसी कुरीति से है। इसका विरोध करें और डटकर मुकाबला करें। बेटी ही अगर बेटी को नहीं बचाएगी तो भला कैसे महिलाओं का वजूद रह सकेगा। प्रकाशो तोमर ने अंगदपुर जौहड़ी गांव में अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स का पोस्टर लांच किया। वे कहती हैं कि महिलाओं का सबसे ज्यादा नुकसान महिलाओं ने ही किया है। बेटे की चाह में गर्भ में ही बेटियों का गला घोंटा जा रहा है। जब तक घर-घर में इसका विरोध शुरू नहीं होगा, तब तक कैसे महिलाएं खुशहाल होंगी। जरूरत महिलाओं को खुद जागरूक होने की है। महिलाओं की पूजा शक्ति के रूप में होती है। यह भी सच है कि संसार महिलाओं के बिना अधूरा है, लेकिन अगर महिलाओं को अपना वजूद बचाना है तो लड़ाई भी खुद से ही लड़नी होगी।