Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बेटियों की झिझक होगी दूर : प्रियंवदा तोमर

Published - Tue 04, Dec 2018

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने अपराजिता अभियान का पोस्टर लांच किया

priyamvada tomar

शामली। राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा तोमर ने शामली में अमर उजाला के अपराजिता अभियान का पोस्टर लांच किया। उन्होंने इस अभियान से जुड़ते हुए कहा कि यह महिलाओं और बेटियों को सशक्त बनाएगा। उन्होंने कहा कि नेशनल क्राइम ब्यूरो के आंकड़े बताते हैं कि महिला अपराध बढ़ा है। करीब चार साल में यह आंकड़ा 2.28 लाख से बढ़कर 3.27 लाख तक पहुंच गया है, जो चिंता का विषय है। दिल्ली में निर्भया कांड के बाद महिला अपराध के मामलों में कानून सख्त हुए हैं। पॉक्सो एक्ट आया। 1090 की शुरूआत हुई, लेकिन ये तमाम व्यवस्थाएं तभी कारगर हैं, जब हमारी बेटियां इनके बारे में परिचित और जागरूक हों। अमर उजाला का यह अभियान बेटियों को जागरूक करने में मील का पत्थर साबित होगा। इस अभियान में आयोजनों, गोष्ठी शिविर और प्रतियोगिताओं के  माध्यम से लड़कियों को उनके कर्तव्यों और अधिकारों के बारे में बताया जाएगा। अपराजिता अभियान बेटियों की झिझक दूर करेगा।  प्रियंवदा तोमर ने कहा कि वे महिला आयोग की सदस्या होने के नाते शामली की रहने वाली और एक महिला चिकित्सक भी हैं। अमर उजाला के इस अभियान से जुड़कर महिला, बेटियों को जागरूक करने में अपना पूरा  सहयोग देंगी।