Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

महिलाएं कभी नहीं हारती : रेखा आर्य

Published - Mon 03, Dec 2018

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री ने ‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ का पोस्टर जारी किया

rekha arya

देहरादून। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने देहरादून में अमर उजाला के संकल्प ‘अपराजिता: 100 मिलियन
 स्माइल्स’ का पोस्टर और लोगो जारी किया। उन्होंने कहा कि ‘महिलाएं वो शक्ति हैं, जिसे कोई पराजित नहीं कर सकता।’ अमर उजाला को अभियान
के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस यात्रा के दौरान वे ऐसी महिलाओं से रूबरू हो सकेंगी, जिन्होंने गृहस्थी से लेकर सामाजिक,
 राजनीतिक, आर्थिक और व्यावसायिक क्षेत्र में परचम लहराया। जो आज समाज के लिए प्रेरणा का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश
और आम जनजीवन में महिलाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। उत्तराखंड राज्य तो महिलाओं के बलबूते बना है। महिलाएं अपनी योग्यता, क्षमता और
 हिम्मत के दम पर आगे बढ़ रही हैं। इस दौरान उन्होंने महिला सशक्तीकरण के प्रति अपनी सरकार के संकल्प को बार-बार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि
 ऐसी मुहिम को आगे बढ़ाया जाना चाहिए।