Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

अपराजिता से नारी होंगी सशक्त : सान्या मल्होत्रा

Published - Mon 03, Dec 2018

अपराजिला 100 मिलियन स्माइल्स अभियान को लेकर काफी उत्साहित नजर आईं दंगल गर्ल

sanya malhotra


देहरादून। दून पहुंची दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा अमर उजाला के अपराजिला 100 मिलियन स्माइल्स अभियान को लेकर काफी उत्साहित नजर आईं। दंगल फिल्म में बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली सान्या मल्होत्रा ने कहा कि अमर उजाला का यह अभियान नारी को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। जिन महिलाओं को आगे बढ़ने की जरूरत है,  अपराजिता उनका हौसला बनेगा। सान्या के मुताबिक, आज महिलाएं जितनी तेजी से आगे बढ़ रही हैं, उतनी ही तेजी से उनके सामने चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। अपराजिता जैसे अभियान देश के कोने-कोने में आयोजित कराने की जरूरत है।