Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

महिलाओं को मिलेगी नई दिशा : सत्यपाल सिंह

Published - Fri 23, Nov 2018

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स का आगाज किया

satyapal singh

बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की आवाज उठाना और उन्हें एकसूत्र में बांधना अमर उजाला का पवित्र कार्य है। जिस समाज में महिलाएं संकल्प लेती हैं, उस समाज की संस्कृति हमेशा के लिए जीवंत रहती है। दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री ने अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स का आगाज किया। इस दौरान डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि अमर उजाला का यह प्रयास महिलाओं को नई दिशा देने का काम करेगा। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, कानून की जानकारी देने, स्वास्थ्य के विषय में बताने और आत्मरक्षा कैंप के जरिए यह बेहतर प्रयास किया जा रहा है।