Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

समाज को सही दिशा दे रही हैं महिलाएं : ब्रह्मपाल

Published - Sun 09, Dec 2018

रागिनी गायक ने अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान को सराहा

bramhpal nagar

नोएडा। ‘नारी शक्ति का गौरव ये हक अधिकार दिलाए, अपराजिता मिशन भारत में अमर उजाला लाए...।’ इस गीत के साथ मशहूर रागिनी गायक ब्रह्मपाल नागर अमर उजाला के ‘अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान’ से जुड़ गए हैं। उन्होंने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि सशक्त महिला ही मजबूत देश का निर्माण कर सकती है। जिस देश ने महिलाओं की शिक्षा पर ध्यान नहीं दिया, वह कभी तरक्की नहीं कर सकता। महिलाएं आज समाज को सही दिशा देने का काम कर रही हैं। ब्रह्मपाल नागर 26 देशों में अपनी लोक संस्कृति का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। ब्रह्मपाल नागर ने कहा कि नारी पहले भी महाशक्ति थी और अब भी है। जिन्होंने नारी का सम्मान नहीं किया, वह कभी सफल नहीं हुए। ब्रह्मपाल नागर ने 100 मिलियन  स्माइल्स अभियान का पोस्टर लांच करते हुए अमर उजाला को धन्यवाद दिया और इसकी सराहना करते हुए कहा कि हमारे समाज को ऐसी ही जागरूकता की जरूरत है, जिसमें महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सके।