Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

अपराजिता मंच महिलाओं के लिए: छवि पांडेय

Published - Tue 04, Dec 2018

टीवी कलाकार ने अभियान की जमकर प्रशंसा की

chavi pandey

कानपुर। टीवी कलाकार छवि पांडेय ने अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह अभियान महिलाओं को बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म देगा। इसके माध्यम से महिलाएं अपने हुनर और विचार दोनों को साझा कर पाएंगी। साथ ही हर वर्ग की महिलाओं को एक-दूसरे के संग कंधे से कंधा मिलाकर चलने का मौका मिलेगा। अमर उजाला अपराजिता- 100 मिलियन स्माइल्स का पोस्टर लांच करते हुए छवि ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से हर वर्ग की महिला को अपनी एक अलग पहचान मिलेगी। किसी भी क्षेत्र में काम करने वाली नारी अपराजिता है। क्योंकि वह कभी पराजित नहीं हो सकती है। इस मंच से समाज में पहचान बना चुकीं महिलाओं को भी अन्य महिलाओं से जुड़ने का मौका मिलेगा।