Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

नए भारत का हो रहा निर्माण : वरुण भाटी

Published - Tue 04, Dec 2018

पैरालंपिक गेम्स में पदक विजेता भाटी ने अभियान को सराहा

varun bhati


ग्रेटर नोएडा। महिलाओं को पुरुषों से कमतर आंकने वाले लोग गफलत में हैं। आजकल न सिर्फ युवतियां सभी क्षेत्रों में आगे आईं हैं, बल्कि बहुत से क्षेत्रों में उन्होंने पुरुषों को भी पीछे छोड़ दिया है। युवतियां आगे बढ़कर नए भारत का निर्माण कर रही हैं। यह बात 2016 पैरालंपिक में कांस्य पदक और 2018 पैरा एशियन हाईजंप में  रजत पदक विजेता वरुण भाटी ने कही। इस दौरान उन्होंने अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स का पोस्टर भी लांच किया। उन्होंने अमर उजाला के इस अभियान की  जमकर सराहना की। खेलों में देश का नाम ऊंचा करने वाले वरुण भाटी बताते हैं कि बेशक हर क्षेत्र में युवतियों की स्थिति में बदलाव आया है लेकिन अभी भी समाज को  अपनी सोच में बदलाव लाना होगा। बेटियों और बेटों को समान नजरिये से देखना होगा। वहीं, बेटियों को शिक्षित करना माता-पिता का बड़ा उद्देश्य होना  चाहिए। उन्होंने अपराजिता अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि अमर उजाला सिर्फ शिक्षा ही नहीं, वरन आत्मरक्षा और अन्य क्षेत्रों में बेटियों का उत्साह बढ़ाने का कार्य कर  रहा है।  वह इस मुहिम से जुड़कर उत्साहित महसूस कर रहे हैं।