Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

 हम... यानी अमर उजाला ही क्यों

क्योंकि हममें है लगन, जुनून और कुछ कर गुजरने का जज्बा

  • 'अमर उजाला' देश के सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले वाले समाचार पत्रों में तीसरे नंबर पर है। सात राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश में हमारे 19 संस्करण 179 जिलों को कवर करते हैं।
  • साथ ही, डिजिटल प्लेटफार्म पर भी हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हमारी वेबसाइट पर हर महीने 50 लाख से अधिक विजिटर्स आते हैं।
  • अपराजिता- नारी गरिमा का साझा संकल्प अभियान की शुरुआत उत्तर प्रदेश से करने का एक प्रमुख कारण है कि हम उत्तर प्रदेश की आवाज हैं। साथ ही, उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश से भी इसे जोड़ रहे हैं।
  • हिंदी पट्टी के एक बड़े और महत्वपूर्ण राज्यों में से एक उत्तर प्रदेश की सामाजिक-आर्थिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि महिला हिंसा के खिलाफ एक बड़े अभियान की जरूरत की ओर इशारा करती हैं।
  • समाचार प्रकाशन के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना।
  • अमर उजाला फाउंडेशन के जरिए इन संकल्पों को सामुदायिक भागीदारी से मूर्त रूप देना।

एक कदम पहले ही बढ़ा चुके हैं हम

  • लैंगिक समानता और महिला हिंसा के खिलाफ आगे की ओर बढ़ते हुए हमने 'बेटी ही बचाएगी' मुहिम का सफलतापूर्वक संचालन किया है। हमारा फोकस उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश था। इसके तहत बेटियों को बचाने के लिए हमने बच्चों को खड़ा किया हम 10 लाख लोगों को जोड़ने में सफल रहे।

महिला हिंसा के खिलाफ ही मुहिम क्यों...

  • यूपी में करीब 50 फीसदी यानी दस करोड़ से ज्यादा महिलाएं हैं। प्रदेश को आगे ले जाने का कोई भी सामाजिक-आर्थिक प्रयास इनकी सकारात्मक भागीदारी के बिना पूरा नहीं हो सकता।
  • यह अभियान अमर उजाला को अपनी शक्ति दिखाने और उसके विस्तार के लिए एक सकारात्मक मंच देगा। हमारे मौजूदा पाठकों से इतर एक बड़े समूह से संवाद व विमर्श का माध्यम भी बनेगा।
  • सामाजिक नेतृत्वकर्ता के रूप में हमारे ब्रांड को गतिशीलता देगा, नई पीढ़ी से संवाद की राह भी खुलेगी।

 अपराजिता.. नारी गरिमा का साझा संकल्प हमारे पूर्व अभियान 'बेटी ही बचाएगी' का विस्तार है।
इसका लक्ष्य है, 100 Million smiles.

ये चार होंगे अभियान के स्तंभ...

Educate : हर आयु एवं सभी वर्गों की महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना।
Engage : सभी वर्गों की महिलाओं को प्रासंगिक कार्यक्रमाें से जोड़ने से।
Enrich : आत्मविश्वास व आत्म-निश्चय से समृद्ध करके, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना।
Empower : यूपी की महिलाओं में व्यक्तिगत व प्रोफेशनल दृष्टि से विशिष्ट ज्ञान का विस्तार