Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

इलेक्ट्रिक झाड़ू : एक बार चार्ज करें, 2 घंटे इस्तेमाल करें

Published - Sun 05, May 2019

एक किलोग्राम वजन की इस ई-झाड़ू को हाथों से करना होगा कंट्रोल

gadgets xiaomi electronic jhadu

शाओमी ने इलेक्ट्रॉनिक झाड़ू लॉन्च किया है। इसमें दो ब्रश दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद इस झाड़ू को 2 घंटे तक लगातार इस्तेमाल किया जा सकता है। इस झाड़ू के ब्रश की स्पीड भी शानदार है। बेहतर सफाई के लिए इसे खासतौर पर डिजाइन किया गया है, जिसमें रोटेशन की सुविधा है जिसकी मदद से झाड़ू को किसी भी दिशा में घुमाया जा सकेगा। इस झाड़ू का वजन 1 किलोग्राम है। वैसे इस झाड़ू को आपको हाथ से कंट्रोल करना होगा।

शाओमी ने अप्रैल में ही भारत में रेडमी 7 और रेडमी वाय3 के साथ स्मार्ट बल्ब लॉन्च किया है। एमआई के इस स्मार्ट बल्ब में वर्चुअल असिस्टेंट अमेजन एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट दोनों का सपोर्ट मिलेगा। शाओमी के इस स्मार्ट बल्ब में 16 लाख रंग हैं और इसकी लाइफ 11 साल है। इस बल्ब को एमआई होम ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकेगा। इसमें वॉयस कंट्रोल भी दिया गया है।