Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

UPPSC 2019 प्रारंभिक परीक्षा की आंसर-की जारी, यहां चेक करें

Published - Tue 17, Dec 2019

आंसर-की उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की देख सकते हैं।

uppsc

कंबाइंड स्टेट अपर सबऑर्डिनेट सर्विसेज परीक्षा 2019 के लिए आंसर-की जारी कर दी गई है। मंगलवार को आंसर-की उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की देख सकते हैं।आयोग ने 15 दिसंबर, 2019 को यह परीक्षा आयोजित की थी। आंसर की दोनों सामान्य अध्ययन पेपर-1 और पेपर-2 दोनों श्रृंखलाओं (ए, बी, सी और डी) के लिए जारी की गई है। बता दें कि उम्मीदवार 21 दिसंबर 2019 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

जो उम्मीदवार आयोग द्वारा जारी उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठाने के इच्छुक हैं, उन उम्मीदवारों को दोनों विषयों के लिए अलग से अनुरोध करना होगा। उम्मीदवार वैध समर्थक दस्तावेजों के साथ आयोग की ई-मेल आईडी पर अपनी आपत्ती भेज सकते हैं। जो अनुरोध वैध समर्थक दस्तावेजों के साथ नहीं भेजे जाएंगे या समय सीमा के बाद भेजे जाएंगे वो स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

सामान्य अध्ययन पेपर-1 की आंसर-की के लिए यहां क्लिक करें।