Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

केंद्रीय विद्यालय में अध्यापक बनने का मौका, वॉक-इन-इंटरव्यू के जरिए होगी भर्ती

Published - Mon 24, Feb 2020

नई दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय ने शिक्षकों के अनेक पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। सत्र 2020-21 के लिए अध्यापकों के पैनल को तैयार करने के लिए विद्यालय वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन करने जा रहा है।

kendriya vidyalaya

Kendriya Vidyalaya 2020: नई दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय ने शिक्षकों के अनेक पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। सत्र 2020-21 के लिए अध्यापकों के पैनल को तैयार करने के लिए विद्यालय वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन करने जा रहा है। ये वॉक-इन-इंटरव्यू विभिन्न विषयों (अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, हिंदी, संस्कृत, अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान, भूगोल, इतिहास, योगा, आर्ट एवं क्राफ्ट विषय) आदि के शिक्षकों की भर्ती के लिए किया जा रहा है। 

शैक्षणिक योग्यता- 
इच्छुक उम्मीदवारों के लिए परास्नातक में कम-से-कम 50 फीसदी अंक के साथ-साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एड की डिग्री होना अनिवार्य है। 

  • वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए विद्यालय ने 28 फरवरी, 2020 तारीख सुनिश्चित की है।
  • इच्छुक उम्मीदवार 28 फरवरी, 2020 को सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तक पंजीकरण करा सकते हैं।
  • बता दें कि साक्षात्कार सुबह 9:00 बजे से शुरू हो जाएंगे।
  • इच्छुक उम्मीदवार समय से पहले ही पहुंचकर अपनी रिपोर्ट करें।

मुख्य जानकारी-
योग्य उम्मीदवार साक्षात्कार के दौरान जरूरी दस्तावेज जैसे पासपोर्ट साइज फोटो, मूल दस्तावेज आदि को अपने साथ ले जाएं। 

आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।