Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

जरूर देंखे 'घर की मुर्गी' 

Published - Mon 30, Mar 2020

19 मिनट की ये फिल्म सवाल उठाती है कि घर में काम करने वाली गृह‌िणी क्या है... क्या वो बस 'घर की मुर्गी' है, जिसकी अपने ही परिवार में कोई कद्र नहीं करता...

'घर की मुर्गी' कहानी है एक परिवार की। ये परिवार देश का कोई भी परिवार हो सकता है। बच्चों को कभी उनकी पसंद का तो कभी उनकी नापसंद का नाश्ता खिलाने वाली गृहणी स्कूल की वैन के लिए भागती है। दूध लेने के लिए भागती है। सास की मालिश करने भागती है। ससुर को टहलाने के लिए भागती है। फिर रात को बच्चों का होमवर्क। पति के ताने और गुड नाइट। यही नहीं इस सबके बीच वह अपना छोटा सा ब्यूटी पार्लर चलाकर अतिरिक्त आमदनी भी घर लाती है। लेकिन, किसी को उसकी कद्र नहीं। सब उसे घर की मुर्गी समझते हैं, लेकिन तब तक, जब तक कि ये 'मुर्गी' गोवा जाकर महीने भर की छुट्टी मनाने के लिए घर से नही निकल पड़ती।
 
 
फिल्म घर की मुर्गी में इस गृहणी का किरदार साक्षी तंवर ने निभाया है। कहानी घर घर की से लेकर दंगल तक साक्षी ने मनोरंजन की दुनिया का हर अखाड़ा जीता है। वह स्वाभाविक अभिनय करती हैं। अनुराग, माही और कबीर उनके इस अभिनय को अपने-अपने किरदारों से निखारते हैं। अश्विनी यहां एक बात कहना चाहती हैं। नितेश के गढ़े दृश्य इसमें उनकी मदद करते हैं।
पूरी फिल्म देखने के लिए यहां क्लिक करें।