Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

अपराजिता : आत्मरक्षा के लिए छात्राएं सीखें मार्शल आर्ट्स

Published - Sat 20, Jul 2019

चौकी प्रभारी ने छात्राओं को बताया कि यदि कोई आपको छेड़ने का प्रयास कर रहा है या पीछा कर रहा है, तो इसकी जानकारी अपने अभिभावकों और शिक्षकों को दें।

girl safety

नोएडा। लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए जूडो-कराटे, ताइक्वांडो जैसे मार्शल आर्ट्स तकनीक सीखनी चाहिए। आपात स्थिति में स्वयं का न सिर्फ लड़कियां बचाव कर सकती हैं बल्कि बदमाशों को अच्छा सबक भी सिखा सकती हैं।
खेरली नहर स्थित कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण शिविर में मंडी श्यामनगर के चौकी प्रभारी लाल बाबू मिश्रा ने यह बात छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर बताते हुए कही। 
चौकी प्रभारी ने छात्राओं को बताया कि यदि कोई आपको छेड़ने का प्रयास कर रहा है या पीछा कर रहा है, तो इसकी जानकारी अपने अभिभावकों और शिक्षकों को दें। पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1090 व 100 के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आपात स्थिति में इन नंबरों पर फोन करने पर उन्हें सुरक्षा जरूर मिलेगी।
1090 पर सीधे कॉल लखनऊ स्थित कॉलसेंटर पर जाएगी। हेल्पलाइन का प्रयोग लड़कियों को अवश्य करना चाहिए। पुलिस हमेशा वह उनकी मदद के लिए तैयार रहती है। प्रधानाचार्या भगवती देवी ने लड़कियों को बताया कि पुलिस हमारी दोस्त है और वह हमेशा असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए प्रयासरत रहती है।