Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

महिला सुरक्षा में अहम होगा अपराजिता : योगी

Published - Sat 15, Dec 2018

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 'अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स' अभियान का पोस्टर जारी किया...

लखनऊ में 16 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स' का आगाज किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण, उनकी सुरक्षा और गरिमा की रक्षा में 'अपराजिता' अभियान की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सीएम ने अभियान के पोस्टर और लोगो जारी करते हुए कहा कि महिलाओं से जुड़े मुद्दे समाज की चिंता के विषय होने चाहिए।