Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

आधुनिका दे रहीं भयमुक्त स्तनपान का संदेश

Published - Mon 11, Mar 2019

अपराजिता साइलेंट चेंजमेकर्स

aparajita silent changemakers adhunika prakash

गर्भावस्था के दौरान भावी मां को विशेष देखभाल, समर्थन और अपनेपन की जरूरत होती है। इसी को ध्यान में रख आधुनिका प्रकाश ने बीएसईएम यानी ब्रेस्ट फीडिंग सपोर्ट फॉर इंडियन वीमेन कम्युनिटी की शुरुआत की। मूल रूप से पुणे की रहने वाली आधुनिका इन दिनों बहरीन में हैं। हाल ही में उन्हें पांच फेसबुक कम्युनिटी लीडर में से एक चुना गया है। हर लीडर को एक मिलियन डॉलर का अनुदान मिलेगा।

दुनिया की हजारों मांओं की हमदर्द
आधुनिका जब पहली बार मां बनने वाली थीं, तब आयरलैंड में थीं। आसपास कोई दादी, मां, सास या कोई ऐसा नहीं था जो उन्हें गर्भावस्था के दौरान या उसके बाद की जरूरतें, सावधानियां समझा सके। इससे उनके लिए बच्चे का पालन-पोषण बहुत चुनौती भरा था। खैर, आयरलैंड में ही उन्होंने स्थानीय माताओं का एक ग्रुप जॉइन किया। वह कहती हैं कि स्तनपान के महत्व के बारे में मैंने पढ़ा था, लेकिन कैसे और कब, इसे समझ नहीं पा रही थी। इसी दौरान मैंने एक आयरिश ग्रुप को जॉइन किया। यहां आकर मुझे पता चला कि सही जानकारी कितनी जरूरी होती है, जो मांओं के अनुभवों पर आधारित होती है। इसके बाद आधुनिका ने खुद एक  फेसग्रुप की शुरुआत की। इस वक्त 82,000 से अधिक लोग इससे जुड़ चुके हैं।

'अपनी संस्कृति और मूल्यों का महत्व हमें तब पता चलता है, जब हम अकेले पड़ जाते हैं। इसलिए अपनी संस्कृति का सम्मान जरूरी है।'

आधुनिका प्रकाश
फाउंडर एंड सीईओ, ब्रेस्टफीडिंग सपोर्ट फॉर इंडियन वीमेन
एंड फेसबुक कम्युनिटी लीडर, पुणे/बहरीन