Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

देश सेवा करना भाग्यश्री का मकसद, सिविल की कर रही तैयारी

Published - Thu 09, May 2019

इंटरमीडिएट 2019 : भाग्यश्री उपाध्याय ने हासिल किया दूसरा स्थान

गोंडा। मेधा किसी न किसी रूप में अपना प्रभाव दिखाती है। यूपी बोर्ड परीक्षा के आए परिणाम में पंडित राजाराम उपाध्याय इंटर कॉलेज की छात्रा भाग्यश्री उपाध्याय पुत्री अविनाश कुमार उपाध्याय ने इंटर मीडिएट परीक्षा में गोंडा का परचम लहराया है। इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में भाग्यश्री को प्रदेश की सूची में दूसरा स्थान मिला है। 95.20 परसेंटाइल के साथ भाग्यश्री दूसरे स्थान पर हैं। भाग्यश्री ने 500 में से 476 अंक हासिल किए। बेलसर ब्लॉक के खड़ौरा गांव निवासी पंडित राजाराम उपाध्याय एडीओ पंचायत थे। सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने इंटर कॉलेज स्‍थापित कराया। इसी कॉलेज की भाग्यश्री छात्रा थी। भाग्यश्री ने बताया कि स्कूल में पढ़ाई के साथ वह पूरे दिन घर में पढ़ती थी। पढ़ने में उसकी मां सुषमा उपाध्याय का बड़ा सहयोग रहता था। भाग्यश्री ने इंटरमीडिएट में हिंदी, म्यूजिक, भूगोल, होमसाइंस व सिलाई-कढ़ाई विषय ले रखा था। भाग्यश्री ने बताया कि उसका उद्देश्य देश की सेवा करना है इसलिए व सिविल की तैयारी अभी से करनी शुरू कर दी है। भाग्यश्री मात्र दो बहने हैं। बड़ी बहन देवाश्री जो बीपीईएस (बैचलर आफ फिजिकल एजूकेशन एवं सपोर्ट) का कोस कर रही है। पूरा परिवार बेटी की इस सफलता से फूले नहीं समा रहे हैं। भाग्यश्री के पिता अविनाश कुमार का कहना है कि वह अपने दोनों बेटियों पर गर्व करते हैं। दोनों बेटियों ने कभी बेटे की कमी नहीं होने दी।