Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

वंडर चाइल्ड : पांच साल की कियारा ने 105 मिनट में पढ़ डालीं 36 किताबें

Published - Tue 13, Apr 2021

अगर आपमें प्रतिभा है, तो आप कुछ भी कर सकते हैं। इसके लिए उम्र आड़े नहीं आती, कुछ ऐसा ही कमाल किया है पांच साल की कियारा ने। जिसने 105 मिनट में बिना रूके फटाफट 36 किताबें पढ़ डालीं। कियारा को वंडर चाइल्ड का खिताब दिया गया है।

kiyara kaur

नई दिल्‍ली।  दुनिया भर में कई ऐसी प्रतिभाएं हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान हर जाते हैं। ऐसी ही एक प्रतिभा की धनी हैं अमेरिकी-भारतीय कियारा कौर। पांच साल की इस बच्ची को किताबें पढ़ने का बहुत शौक है। उसके इस शौक ने ही विश्व रिकॉर्ड बना दिया।  कियारा संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) में रहती हैं। वह 105 घंटे में लगातार 36 किताबें पढ़ लेती हैं। इसके लिए उनका नाम लंदन के वर्ल्‍ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुका है।  लंदन के वर्ल्‍ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने कियारा को 'वंडर चाइल्ड' का खिताब दिया है। उसने 13 फरवरी 2020 को एक के बाद एक लगातार 105 मिनट तक 36 किताबें पढ़ने का रिकॉर्ड दर्ज कराया था। तब उसकी उम्र 4 साल थी। उसके बाद पांच साल की उम्र में उन्होंने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी अपना नाम दर्ज करा दिया। ऐसा करके वह दुनिया में वह लगातार सबसे अधिक किताबें पढ़ने वाली बच्‍ची बन चुकी हैं। 

शिक्षक ने पहचानी प्रतिभा

कियारा को शुरू से ही किताबें पढ़ने का शौक रहा है। जब वह अबू धाबी में नर्सरी क्‍लास में थीं, तब उसके एक शिक्षक ने उसकी इस प्रतिभा को पहचाना था। इसके बाद लॉकडाउन लग गया और स्‍कूल बंद हो गया। बच्ची के मां-बाप ने उनकी इस प्रतिभा को निखारा। उनकी मानें तो, उन्हें किताबें पढ़ना पसंद है। वह पिछले एक साल में करीब 200 किताबें पढ़ चुकी हैं। कियारा के मां-बाप चेन्‍नई के रहने वाले हैं। उसका जन्‍म अमेरिका में हुआ था। वह डॉक्‍टर बनना चाहती हैं।