Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

आम से बने शानदार श्रीखंड ​दिलाएगा गर्मी से राहत

Published - Sun 05, May 2019

आम के मौसम में गर्मी से निजात के लिए लाजवाब मिठाई

aparajita cooking making aam shrikhand at home

आम श्रीखंड महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में खूब पसंद किया जाता है। यह गर्मी से राहत देने वाली डिश है। इसे बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है, लेकिन स्वाद के मामले में यह मिठाई लाजवाब है। महज आधे से एक घंटे में इसे चार से छह लोगों के लिए तैयार किया जा सकता है।

इस सामग्री की जरूरत

आम कलाकंद बनाने के लिए एक किलो दही, आधा कप पके आम का गूदा, आधा चम्मच इलायची पाउडर, आधा चम्मच केसर और आधा कप चीनी चाहिए। इसके अलावा एक बड़ा बर्तन, सूती कपड़ा और एक चम्मच बारीक कटा पिस्ता सजावट के लिए।

इस तरह बनाएं
सूती कपड़े को बर्तन पर फैला लें। इस पर दही डालें और कपड़े को मोड़ते हुए पोटली बनाकर गांठ लगा दें। इस पोटली को लटकाकर रखें ताकि दही से पानी निथर जाए। इसे कम से कम 2 घंटे तक लटकाकर रखें। तय समय बाद पोटली खोलकर दही से बने चक्का को एक बर्तन में निकाल लें। इस चक्के में आम का गूदा, इलायची पाउडर, केसर और शक्कर पाउडर डालकर इसे अच्छी तरह फेंटें। इसके लिए आप व्हिस्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तैयार आम श्रीखंड को सर्विंग बाउल में निकालें। इस पर पिस्ता डालकर फ्रिज में 1-2 घंटे के लिए रख दें। इसके बाद आम श्रीखंड खाने का लुत्फ उठा सकते हैं।