Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

स्मार्ट फोन पर कोर्स के बारे में पढ़-सुन सकेंगे स्टूडेंट्स

Published - Sat 04, May 2019

सीबीएसई के शिक्षा वाणी एप से ऑडियो-वीडियो के रूप में मिलेगी जानकारी

cbse shiksha wani app aparajita career guide

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने छात्रों को बोर्ड संबंधी जानकारी मुहैया कराने के लिए 'शिक्षा वाणी' एप लांच किया है। इस एप पर सीबीएसई के सभी अपडेट दिए जाएंगे। साथ में इससे भ्रामक खबरों पर भी रोक लगेगी। इसके जरिए अभिभावकों और छात्रों को परीक्षा और उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन से जुड़ी जानकारियां मिल पाएंगी।

यह एप एंड्रॉयड यूजर्स के लिए है। गूगल प्ले स्टोर से शिक्षा वाणी एप डाउनलोड किया जा सकता है। रजिस्टर्ड यूजर्स को नई जानकारी के साथ ऑडियो और वीडियो फाइल भी मुहैया कराई जाएंगी। इन्हें सीबीएसई द्वारा अपलोड किया जाएगा। इस एप पर बोर्ड की एकेडमिक, ट्रेनिंग और परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारियां रहेंगी। बताया जा रहा है कि शिक्षा वाणी एप में छात्रों, अभिभावकों और प्रिंसिपल के लिए अलग-अलग सेक्शन बनाए गए हैं। एक तरफ जहां स्कूल के प्रिंसिपल बोर्ड के दिशा-निर्देशों को जान सकेंगे। वहीं स्कूल स्टाफ, छात्र और परिजनों को भी सुविधा होगी।

सीबीएसई के ट्रेनिंग एंड स्किल एजुकेशन डायरेक्टर डॉ. बिस्वजीत साहा ने बताया कि यह सर्कुलर ऐप स्कूलों के प्रिंसिपल गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इससे उनको सीबीएसई द्वारा दी जाने वाली हर जानकारी मिलेगी। सीबीएसई की किसी भी तरह की जानकारी के लिए यूजर्स को अब तक cbse.nic.in पर जाना पड़ता था। पर अब वेबसाइट के बजाय यूजर अपने स्मार्टफोन पर एप के जरिए जानकारी हासिल कर सकेंगे। ये जानकारी ऑडियो-वीडियो के माध्यम से दी जाएगी। इस तरह इसे सुनना, देखना और समझना आसान हो जाएगा।