Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सहारनपुर:स्वस्थ रहें, सफल बनें

Published - Sat 12, Jan 2019

स्वास्थ्य जागरुकता शिविर

सहारनपुर। स्वस्थ शरीर सफलता की कुंजी कही जाती है। अगर आप स्वस्थ हैं तो आपका हर काम में मन लगेगा और वह काम अच्छी तरह पूरा हो पाएगा। स्वस्थ रहेंगे तभी आप पढ़ाई कर पाएंगे और आगे बढ़ पाएंगे। वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में 18 दिसंबर को आयोजित अपराजिता अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम में डॉ. अंजना शर्मा और डॉ. करुणा चौधरी ने छात्राओं से यह बात कही। उन्होंने छात्राओं से किसी भी तरह की बीमारी होने पर संकोच छोड़कर परिवार की म​हिला सदस्यों के साथ ही डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी, ताकि उसका ठीक से उपचार हो सके। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को शिक्षित होने तथा समाज में हो रहे अपराधों को रोकने के लिए आवाज उठाते हुए काननू की मदद लेने को भी प्रेरित किया। अंत में सभी ने अपराजिता शपथ ली। (18-12-18)