Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

हमीरपुर : हर गांठ नहीं होता कैंसर

Published - Mon 14, Jan 2019

स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम

हमीरपुर। अमर उजाला के अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स के तहत 5 दिसंबर को महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में महिला स्वास्थ्य जागरुकता शिविर आयोजित हुआ। इसमें डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने महिलाओं को स्तन कैंसर से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाएं स्तन में गांठ जैसा महसूस होने पर घबराएं नहीं, डॉक्टर को जरूर दिखाएं और जांच करवाएं। हर गांठ कैंसर नहीं होती। इसके उपचार से जुड़ी भ्रांतियों को भी खत्म करें। इस दौरान पुरुषों के धूम्रपान करने से हो रहे नुकसान के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में सीडीपीओ बलवीर सिंह बिरला ने भी बेटियों को पढ़ाने को प्रेरित किया। अंत में सभी ने अपराजिता शपथ पत्र भरे व संकल्प लिया। (5-12-18)