Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सहारनपुर : स्वस्थ रहकर पढ़ाई करें

Published - Sun 10, Feb 2019

स्वास्थ्य जांच शिविर

सहारनपुर। कामयाब होने के लिए शिक्षा का जितना महत्व है, उतना ही स्वास्थ्य का भी है। अगर स्वस्थ रहेंगे तो मन लगाकर पढ़ाई कर सकेंगे और आगे बढ़ सकेंगे। अपराजिता अभियान के तहत 5 फरवरी को गांव भैसराव के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर की महिला चिकित्सा अधिकारी नीतू शर्मा ने जांच की। इस दौरान डेंटल हाइजीनिस्ट पुनीता शर्मा द्वारा बालिकाओं को दांतों की देखभाल संबंधी जानकारी दी गई। शिविर में 143 बालिकाओं सहित स्टाफ व अतिथियों ने अपराजिता संकल्प भी लिया। (5-2-19)