Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बलरामपुर : अच्छी सेहत बुलंदी का रास्ता

Published - Sat 23, Feb 2019

स्वास्थ्य एवं सुरक्षा जागरूकता परिचर्चा

बलरामपुर। अच्छा स्वास्थ्य कामयाब बनाता है। अच्छी सेहरत बुलंदी का रास्ता भी बनाती है, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति हमेशा जागरूक रहें। अपराजिता अभियान के तहत 14 फरवरी को मातेश्वरी कन्या इंटर कॉलेज जहानडीह महराजगंज में आयोजित परिचर्चा में विशेषज्ञों ने यह बात छात्राओं से कही। वक्ताओं ने कॉलेज की बेटियों को स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया। छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा आपराधिक तत्वों से हमेशा सजग व सतर्क रहने की सलाह दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अपराजिता संकल्प लिया। (14-2-19)