Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बलरामपुर : बिना परामर्श न लें दवाएं

Published - Mon 04, Feb 2019

हेल्थ वर्कशॉप

बलरामपुर। छोटी-बड़ी बीमारी होने पर कई बार इंसान खुद ही डॉक्टर बनने की कोशिश करता है और अपने मन से ही दवा ले लेता है। ऐसा बिल्कुल न करें। बीमार होने पर डॉक्टर को दिखाएं और उनके परामर्श के अनुसार ही दवाएं लें। अपराजिता अभियान के तहत 29 जनवरी को मायादेवी मेमोरियल इंटर कॉलेज में आयोजित हेल्थ वर्कशॉप में छात्राओं से यह बात कही गई। परिचर्चा के दौरान बेटियों को स्वस्थ रहने के बारे में जानकारी दी गई। बेटियों को बेहतर खानपान के बारे में बताया गया। बीमार होने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई। कानून व्यवस्था के बारे में भी बेटियों को महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया। इसके बाद सभी ने अपराजिता शपथ ली। (29-1-19)