Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बदायूं : स्वस्थ रहें, पढ़ाई करें

Published - Sun 06, Jan 2019

महिला स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम

बदायूं। अच्छा स्वास्थ्य ही सफलता की कुंजी है। बीमार व्यक्ति न तो खुद कुछ कर पाता है और अपने आसपास के वातावरण को भी उसी के अनुरूप बना देता है। इसीलिए छात्राएं अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए मन लगाकर पढ़ाई करें। अगर स्वस्थ रहेंगी तो पढ़ाई में भी मन लगेगा। ओम नमः शिवाय डॉक्टर वीपी सिंह इंटर कॉलेज रोहान में 4 जनवरी को आयोजित महिला स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम में चिकित्सक विशेषज्ञ ने यह बात छात्राओं से कही। उन्होंने छात्राओं को छोटी से छोटी बीमारी होने पर भी परिवार की महिला सदस्यों से चर्चा करने और डॉक्टर से सलाह लेने की सीख दी। इस दौरान सभी ने अपराजिता शपथ पत्र भरकर संकल्प लिया। (4-1-19)