Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

आगरा : कानूनी सलाह से बढ़ा हौसला

Published - Tue 25, Dec 2018

महिलाओं को मिली कानूनी सहायता

आगरा। देश में कई ऐसे कानून हैं जो महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ सहायता भी करते हैं। ये कानून महिलाओं के लिए ही बने हैं और जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करना ही चाहिए। अपराजिता अभियान के तहत अमर उजाला कार्यालय में 25 दिसंबर को आयोजित विधि​क सहायता शिविर में शामिल पांच वरिष्ठ महिला अधिवक्ताओं ने यह बात कही। इस दौरान उन्होंने पीड़ित महिलाओं को कानूनी सलाह भी दी। शिविर में आई महिलाओं ने बताया कि शिविर में आने से उन्हें न केवल सहायता मिली है, बल्कि हौसला भी बढ़ा है कि वे खुद पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठा सके। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर कानूनी सलाह ली।